Dailynews

CBI का बुलंदशहर में छापा, 80 हजार रिश्वत लेते पॉलिक्लीनिक के ऑफिसर इंचार्ज गिरफ्तार

Share News
5 / 100

गाजियाबाद CBI ने गुरुवार को बुलंदशहर में छापा मारा। यहां से एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) पॉलिक्लीनिक के बुलंदशहर ऑफिसर इंचार्ज अशोक शर्मा को 80 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पूर्वी दिल्ली के अखिलेश्वर कुमार सिंह मैसर्स संगी आरसीएम कंपनी के डायरेक्टर हैं। अखिलेश्वर ने बताया, ये कंपनी बुलंदशहर के चार हॉस्पिटलों में एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) के लाभार्थियों को आउटसोर्स के जरिये उपचार सेवाएं दिलाती है। ECHS पॉलिक्लीनिक बुलंदशहर के प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने इन सुविधाओं को हॉस्पिटल में सुचारू रूप से चलाने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

अखिलेश्वर ने इसकी शिकायत गाजियाबाद CBI की एंटी करप्शन ब्रांच में की। CBI ने 14 फरवरी को ही इस मामले में एक FIR दर्ज की और बुलंदशहर में छापेमारी की। तय प्लान के अनुसार, अखिलेश्वर सिंह ने जैसे ही 80 हजार रुपए घूस के रूप में अशोक कुमार शर्मा को दिए, वैसे ही CBI ने उसको धर दबोचा।

ग्रेटर नोएडा में मकान की तलाशी

CBI प्रवक्ता ने बताया, आरोपी अशोक शर्मा के ग्रेटर नोएडा में आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। CBI अधिकारियों ने बताया, ECHS पैदल में शामिल अस्पतालों में पूर्व सैनिक पेंशनभोगियों व उनके आश्रितों को एलोपैथिक और आयुष चिकित्सा प्रदान करने के लिए ये योजना शुरू की गई थी। आयुष अस्पताल देशभर में फैले हुए हैं। इस योजना केा मरीजों के लिए कैशलेस लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए सीजीएचएस की तर्ज पर तैयार किया गया है और इसे भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित किया गया है। सीबीआई गिरफ्तार आरोपी अशोक शर्मा को गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *