Dailynews

मथुरा पुलिस हिरासत में हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा:श्रीकृष्ण के मूल गर्भगृह में दीपदान करने जा रहे थे, IB और LIU कर रही निगरानी

Share News

मथुरा,  बुधवार को हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह विवाद के बीच मूल गर्भ गृह पर दीपदान करने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आज शहर में हाई अलर्ट जारी किया है। शाही ईदगाह के आसपास 1450 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। जिसमें 1350 पुलिस कर्मी और 168 पुलिस अधिकारी हैं।

शहर की फिजा खराब न हो। इसके लिए खुफिया एजेंसी को सक्रिय किया गया है। आईबी और एलआईयू होटल,गेस्ट हाउस के अलावा मथुरा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हर आने जाने वालों पर नजर रख रहे हैं।

उधर, पुलिस ने मंगलवार को 53 हिंदूवादी नेताओं को पाबंद किया है। पुलिस ने नोटिस को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भेजे है। पाबंद किए गए लोगों में राज श्री चौधरी,चक्रपाणि त्रिपाठी,संजय हरियाणा,छाया गौतम सहित 53 लोग शामिल है।

6 दिसंबर को हिंदूवादी संगठनों ने मूल गर्भ गृह जिसे वह शाही ईदगाह के अंदर बताते हैं पर दीपदान और जलाभिषेक की घोषणा की है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह के आसपास 1450 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। जिसमें 1350 पुलिस कर्मी और 168 पुलिस अधिकारी हैं।

मूल गर्भ गृह पर दीपदान करने के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने खून से मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हनुमान का अवतार हैं। हमें श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में 6 दिसंबर को दीपदान की अनुमति दे। प्रशासन कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है। पदाधिकारियों को नजरबंद किया जा रहा है। अगर भाजपा के सरकार में कान्हा के दरबार में पूजा अर्चना नहीं कर सकते तो सपा, बसपा,कांग्रेस के राज में तो सोच भी नहीं सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *