प्रतिभावान खिलाड़ियों का आयोजित हुआ सम्मान कार्यक्रम

चौमूं शहर के धोबलाई, सिंगोद कलां, सिंगोद खुर्द का संयुक्त कार्यक्रम सिंगोद खुर्द गांव में आयोजित किया गया, जिसमे 70 प्रतिशत से ऊपर के प्रतिभावान विद्यार्थियों और नीट चयनितो का सम्मान, खेलों में मैडल विजेता प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान, वर्ष 2023 में सरकारी सरकारी नौकरी लगने वाले कर्मचारी सम्मान, गर्भवती महिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनियों का सम्मान, 60 वर्ष से ऊपर महिला पुरुष, सरकारी सेवा से सेवानिवृत कर्मचारी किया गया।

कार्यक्रम आयोजक पीसीसी सचिव डॉ. शिखा मील बराला ने बताया कि युवा मान, महिला सम्मान, बुजुर्ग हमारे अभिमान थीम पर अपने लोगों का सम्मान करके हम समाज में संदेश देना चाहते हैं कि अपनो का सम्मान हमारे दिल में हमेशा रहेगा। आप सभी के सहयोग से ही आज आपकी सेवा करने का मौका मिल रहा है। साथ ही डॉ.मील ने बताया कि गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में 500 ₹ में उज्ज्वला सिलेंडर, 25 लाख का चिरंजीवी बीमा, SC, ST, और OBC के लिए 850₹ चिरंजीवी राशि में छूट, वृद्धजन पेंशन में बढ़ोतरी, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा
इंदिरा गांधी राशन किट निशुल्क, बुजुर्गों के लिए निशुल्क परिवहन सेवा,महिलाओं को मल्टीमीडिया मोबाइल निशुल्क लोगों के लिए काफ़ी मददगार साबित हो रही है।


कार्यक्रम में 1068 लोग सम्मानित हुए तथा 2200 ग्रामीणों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-आशा सहयोगिनी – गर्भवती महिलाए, बुजुर्ग महिला पुरषों का सम्मान, खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में हजारों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *