साल 2022 के अंत तक ये राशि वाले रहें सावधान
शनि के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समय कुंभ, धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। इन राशियों को साल 2022 के अंत तक अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है…
अगले साल इन राशियों को मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति
- शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद मिथुन राशि पर 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक और तुला राशि पर 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2032 तक शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा।
अगले साल इस राशि से हटेगी शनि की साढ़ेसाती
- शनि के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती हट जाएगी।
सावन मास में करें ये खास उपाय-
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ की कृपा से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिल जाती है। इस समय सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन के महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।