google.com, pub-4482391974038325, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बुलंदशहर खुलासा : मां से थे आरोपी के प्रेम संबंध, विरोध करने पर कर दी प्रेमिका के बेटे की हत्या

बुलंदशहर प्रेमिका की मोहब्बत में बाधक बनने पर अमर सिंह की हत्या की गई थी। पुलिस ने 27 महीने बाद अमर सिंह हत्याकांड का खुलासा किया है। प्रेमी ने मोहब्बत में बाधक बनने पर महिला के बेटे का कत्ल कर दिया था। पुलिस से बचने के लिए वह मंदिर का सेवादार बन गया था। अब पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने हत्यारोपी सुजान को गिरफ्तार किया है। 27 माह बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। 16 जनवरी 2021 को अहमदगढ़ के निसुरखा के जंगल में अमर सिंह की हत्या कर चेहरा जला दिया गया था। अलीगढ़ के अमर सिंह की मां से सुजान के अवैध सम्बन्ध थे। अमर को प्रेम संबंध के बारे में पता चला गया था। वह इसका विरोध कर रहा था। इसी कारण सुजान ने अमर सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद याकूबपुर के चामुंडा देवी मंदिर में सेवादार बन गया। सलेमपुर पुलिस ने हत्यारोपी सुजान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookTwitterPinterestBloggerWhatsAppTumblrGmailLinkedInPocketPrintInstapaperCopy LinkDiggTelegram

Umh News

Umh News India Hindi News Channel By Main Tum Hum News Paper