बुलंदशहर : नेता जी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी
बुलंदशहर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती के अवसर पर नेताजी की निस्वार्थ सेवा, अदम्य साहस, पराक्रम के लिए भारत सरकार द्वारा उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रही है। इसी क्रम में आज परिवहन विभाग द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती के अवसर पर सड़क दुर्घटना को रोकने एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने हेतु पुलिस लाइन, बुलन्दशहर में मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की उपस्थिति में मानव श्रृंखला में उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा शपथ ‘‘प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव- दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं एवं पीछे बैठे व्यक्ति को बीआईएस मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनायेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेंगे। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे। गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलायेंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
घर पर बच्चे इंतजार कर रहे हैं, अतः मैं सदैव सुरक्षित वह सावधानी से वाहन चलाऊंगा। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना ही जीवन रक्षा का मूल मंत्र है। यातायात नियमों का पालन करने वाला स्वयं के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागों को भी निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाये।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन ग्राउण्ड में पुलिस स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स द्वारा बनायी गई मानव श्रंृखला का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विवेक कुमार मिश्र, एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी, एसपी देहात बजरंगबली चैरसिया, एएसपी अनुकृति शर्मा सहित एआरटीओ एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।