हापुड़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़ पहुंची शूटर दादी प्रकाशी तोमर
हापुड़, (कपिल मोरल) अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया वही कार्यक्रम में हजारो की संख्या में लोग योग करने के लिए पहुँचे थे।
योग भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ा हुआ है। लोगों को स्वस्थ और खुशहाल बनाए रखने के लिए योग को काफी असरदार माना गया है। मौजूदा समय में पूरी दुनिया योग की ताकत को मानती है। भारत में सदियों पहले से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए योग का अभ्यास किया जाता रहा है। मौजूदा दौर में भी योगाभ्यास के जरिए जीवन शैली में सुधारकर स्वस्थ रहा जा सकता है।
योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है, साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। योग का मानव जीवन में महत्व देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन दुनियाभर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग करते है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का मकसद है। शरीर को निरोगी रखने के लिए योग करना जरूरी है।