देश को मिला Noida Jewar Airport , पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Jewar Airport Inauguration LIVE: पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार को उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार को उद्घाटन किया. इस दौरान कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदबेनी पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सूबे के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ नागरकि उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी मौजूद रहे. जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा है. पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं
CM Yogi Speech Noida Jewar Airport Inauguration: सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने देश के अंदर अपने नकारेपन के कारण डेवलपमेंट को छोड़ दिया था. 2002 से लेकर के 2017 तक लगातार उत्तर प्रदेश ने उस जलालत को झेला है. उस प्रकार की अराजकता का शिकार रहा है, उस प्रकार की व्यवस्था का शिकार बना है. मगर, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में पिछले 12 वर्षों के अंदर देश ने और पिछले नौ वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश ने ये डबल इंजन की सरकार आने के उपरांत जो स्पीड पकड़ी है आज वह बॉटलनेक से ब्रेक थ्रू के रूप में अपनी एक नई पहचान को सबके सामने प्रस्तुत कर रहा है. सीएम योगी ने 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम का किया स्वागत
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की उड़ान को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए हृदय से स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं. आपने पिछले 11-12 वर्षों में नए भारत को प्रत्येक क्षेत्र में जो विकसित भारत की दिशा में अग्रसर करने के लिए कदम बढ़ाए हैं. आज वह हमें हर एक सेक्टर में देखने को मिल रहे हैं. ये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसी श्रृंखला का हिस्सा है. आज आपके कर कमलों से इस नवनिर्माण की इस नई इकाई का अर्पण होने जा रहा है. यह नव सृजन उत्तर प्रदेश को ग्लोबल एविएशन के मैप पर एक नए सिरे से प्रस्तुत करने का कार्य कर रहा है
Noida Jewar Airport Inauguration LIVE: दुनिया में तेल के दाम बढ़े, भारत में नहीं
CM Yogi Speech Live: सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया में जहां आराजकता फैली हुई थी, तेल के दाम बढ़े, लेकिन भारत में कोई दाम नहीं बढ़ा. पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया गया. पीएम के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. पीएम मोदी ने ही शिलान्यास किया था. वहीं उद्घाटन भी कर रहे हैं.
Noida Jewar Airport Inauguration LIVE: सीएम योगी ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपना भाषण शुरू किया. उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया. कहा कि रामनवमी पर पूरे देश में उत्साह का माहौल था. आगे कहा कि नोएडा एयरपोर्ट से यूपी को एक नई ऊंचाई मिलेगी.
ewar Airport Inauguration LIVE: पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन
Noida Jewar Airport Inauguration LIVE: जेवर में पीएम मोदी मंच पर पहुंच गए हैं. उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद हैं

