google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या

प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि बड़े बेटे मुकेश पटेल ने ही की। उसने पिता, बहन और भांजी को किडनैप कर लिया। इसके बाद तीनों को मारकर लाश कुएं में फेंक दीं।

पिता राम सिंह (55) और बहन साधना देवी (21) के साथ भांजी आस्था (14) शुक्रवार रात 11 बजे से लापता थे। आस्था मुकेश पटेल की बड़ी बहन किरण की बेटी है। क्राइम ब्रांच ने आज मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

तीनों की बॉडी को कुआं से रिकवर करने के लिए पुलिस ने पूरे एरिया को ब्लॉक किया हुआ है। कुछ देर में गोताखोर अंदर उतारने की तैयारी की जा रही है। ये घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र की है।

लोकपुर बिसानी गांव में रहने वाले राम सिंह के दो बेटे हैं- मुकेश पटेल (बड़ा) और मुकुंद लाल पटेल। मुकेश पटेल शादीशुदा है और अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है।

मुकुंद लाल अपने पिता राम सिंह बहन साधना देवी के साथ रहता है। उसके साथ 14 साल की भांजी आस्था भी रहती है। आस्था मुकुंद की बड़ी बहन किरण की बेटी है।

शनिवार शाम को मुकेश पटेल ने छोटे भाई मुकुंद लाल पर फायरिंग कर दी थी। गोली मुकुंद के कंधे पर लगी। इसके बाद मुकेश पटेल परिवार के साथ भाग गया।

घायल मुकुंद को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसने अपने पिता के मोबाइल पर कॉल किया, तो फोन बंद मिला। वह लगातार फोन लगाता रहा, लेकिन बात नहीं हो सकी।

बाद में पुलिस मुकेश के घर गई तो वहां ताला बंद मिला। इसके बाद पुलिस के साथ मुकुंद लाल पहुंचा। उसकी मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। घर में एक जगह पर बिस्तर पर खून गिरा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली।

मुकुंद ने पुलिस स्टेशन में कहा- मेरा भाई प्रॉपर्टी के लिए अंधा हो गया। वरना कौन अपने पिता को मार सकता है। मेरे ऊपर भी उसने हमला किया। वो मुझे भी मार देना चाहता था। किस्मत रही कि मैं बच गया। वरना पुलिस मेरी भी बॉडी ढूंढ रही होती। अब सिर्फ मैं इतना चाहता हूं कि मेरे परिवार के 3 लोगों को मारने वाले भाई को पुलिस जेल भेजे, उसको कड़ी सजा मिले।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *