google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

बुलंदशहर में 4700 लीटर खाद्य तेल सील

बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर विभाग ने 4700 लीटर खाद्य तेल सील कर दिया और 10 नमूने जांच के लिए एकत्र किए।

यह कार्रवाई जनपद की दो खाद्य तेल निर्माता कंपनियों पर की गई। सचिन कुमार एंड कंपनी से सरसों और सोयाबीन तेल के चार नमूने लिए गए। यहां गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर 2000 लीटर सरसों का तेल और 2000 लीटर सोयाबीन का तेल सील किया गया।

इसी तरह, रजत ट्रेडिंग कंपनी से खुले सरसों के तेल, रिफाइंड पामोलिव ऑयल और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के छह नमूने लिए गए। इस कंपनी से भी गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 100 लीटर खुला सरसों का तेल, 550 लीटर रिफाइंड पामोलिव ऑयल और 50 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सील किया गया।

अपर आयुक्त एवं विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रेखा एस चौहान ने बताया कि सभी लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चौहान ने यह भी बताया कि होली पर्व को देखते हुए खाद्य तेल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिलावटी खाद्य तेलों का सेवन लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना सकता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *