बरेली में 9वीं की स्टूडेंट से बंधक बनाकर रेप, इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती
बरेली में 9वीं की स्टूडेंट को धार्मिक स्थल पर बंधक बनाकर रखा। इसके बाद उसके साथ 3 दिन तक रेप किया। वो किसी तरह भागकर आई।
आरोप है कि वो अपनी भांजी के साथ पुजारी से उससे मिलने गई थी। तब उसने भांजी को भी पकड़ लिया। किसी तरह मैं भागकर आ पाई।
आरोप है कि 16 अप्रैल से पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रही थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को SSP ने मामले में FIR करने के आदेश दिए हैं।
4 साल पहले हुई दोस्ती 9वीं क्लास की छात्रा की 4 साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए बरेली के रहने वाले रामकिशन से दोस्ती हुई। दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया।
बातचीत होने लगी। राम किशन उससे ऋषिकेष जाकर भी मिलने लगा। उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ रेप किया।
उसकी अश्लील वीडियो फोटो भी बना ली। जिसके बाद वो अश्लील वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 13 अप्रैल को रामकिशन ने उसे बरेली बुलाया।
विरोध पर मारपीट की एक धार्मिक स्थल में 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर पीटा।
राम किशन भमोरा के रामकडी का रहने वाला है। कैंट थाना क्षेत्र में लाल फाटक के पास धार्मिक स्थल में पुजारी है। उसी में किशोरी के साथ दरिंदगी की।
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ उसकी 13 साल की भांजी भी आई थी। जिसके साथ भी पुजारी रामकिशन ने रेप किया। फिर उसे कही गायब कर दिया। पीड़िता किसी तरह से 3 दिन बाद उसके चंगुल से छूटकर बाहर आई, तो किसी के फोन से पापा को कॉल की। पीड़िता बुजुर्ग मां और वकील के साथ SSP अनुराग आर्या से मिलने पहुंची। उनसे लिखित शिकायत और पूरी घटना बताई। SSP ने FIR के आदेश दिए है।
पीड़िता के वकील नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि एक महीना हो गया। लेकिन, इतना गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। जिस वजह से पुलिस बच रही थी। अब हमें उम्मीद जगी है।