बुलंदशहर में केंटर ने महिला को रौंदा, सिर पर चढ़ा पहिया
बुलंदशहर में शुक्रवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से गैस सिलेंडर लेने जा रही थी। तभी संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गई। जिससे पीछे से आ रहे केंटर की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सराय छबिला गांव निवासी फराह अपने पति उमर दराज के साथ बाइक से चांदपुर गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने जा रही थीं। जब दोनों नगर के डीएवी तिराहे के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण फराह बाइक से नीचे गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार केंटर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

