News

रांची एयरपोर्ट से 90 लोगों का जत्था हज उमराह के लिए रवाना

रांची: मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप गिरिडीह पिछले 13 वर्षो से हज उमराह करा रही है। आज 90 जायरीन को उमराह के लिए रांची से जद्दा बाई फ्लाइट रवाना हुए। इस मौके पर मदीना टूर एंड ट्रेवल्स ग्रुप के मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि आज 90 लोगों का जत्था रांची से जा रहा है। एक के बाद एक हज और उमरा करो, क्योंकि ये दोनों गरीबी और गुनाहों को उसी तरह दूर हटाता हैं जैसे जलती भट्टी लोहे से जंग को हटा देती है। मौलाना ने कहा की मुझे काम करने पर यकीन है। उन्होंने कहा कि सभी जायरीन रांची, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह और कोडरमा के हैं। मेरा यह काम करने का मकसद झारखंड के मुसलमानो के खिदमते खल्क करना है। मक्का में 500 मीटर की दूरी पर और मदीना में 600 मीटर की दूरी पर ठहराया जाएगा। और सभी जायरीन को मक्का और मदीना की सभी जगह की जियारत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी जायरीन को बस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। सभी जायरीन को भारतीय भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। यह जत्था मौलाना जौहर मजाहिरी के नेतृत्व में जा रहा है। वहीं मौलाना मोहम्मद जौहर मजाहिरी ने कहा कि इसी महीना 24 जनवरी को रांची से फ्लाइट के द्वारा 45 जायरीन का जत्था जाएगा। इस जत्थे में झारखंड के बड़े-बड़े उलेमा उमराह पर जा रहे हैं। 65 हजार में दिल्ली टू दिल्ली और 72 हजार में रांची टू रांची है। आज के जत्थे को फखरे झारखंड अमीर शरीयत व शैखुल हदीस हजरत मुफ्ती नज़रे तौहीद चतरा की दुआ के बाद रवाना हुआ। उमरा में जाने वालों में जमीयत उलेमा गिरिडीह के अध्यक्ष मौलाना अकरम, जमीयत उलेमा गिरिडीह के सचिव मौलाना रुस्तम, मुफ्ती गुलाम रसूल, मुफ्ती सैफुल्लाह धनबाद, मौलाना मंसूर मदनी हैं। इस मौके पर फातिमा गर्ल्स अकेडमी इटकी के निदेशक मौलाना नसीम अनवर नदवी, फातिमा गर्ल्स अकेडमी के प्रिंसिपल तबस्सुम फातिमा, मौलाना मंजूर इटकी, आदि उपस्थित थे

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *