Latest

दिल्ली से वाराणसी तक इंडिगो फ्लाइट का AC फेल, 3 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, हंगामा

दिल्ली से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट का AC फेल हो गया। यात्रियों ने भरी गर्मी में 1 घंटे 5 मिनट का सफर तय किया। गर्मी से 3 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। एक महिला बेहोश हो गई। वाराणसी पहुंचने तक यात्री मैगजीन और न्यूज पेपर से हवा करते रहे।

सफर के दौरान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा- हम लोगों ने क्रू मेम्बर्स से AC सही कराने को कहा, लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया। कहा कि अभी ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विमान उसी तरह वाराणसी लाया गया।

इंडिगो की फ्लाइट 6 E-2235 ने दिल्ली से गुरुवार शाम 7 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरी। रात 8 बजकर 40 मिनट पर वाराणसी पहुंची। यात्री अमित सिंह ने बताया- मैं वाराणसी का रहने वाला हूं। विमान जब दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा था, तब भी एसी नहीं चल रहा था। कुछ लोगों ने क्रू मेम्बर्स से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि विमान उड़ेगा, तो एसी चलने लगेगा।

इस दौरान कई यात्रियों ने कहा कि टेकऑफ से पहले एक बार एसी को चेक करा लीजिए। लेकिन स्टाफ कहता रहा कि एसी ठीक है, विमान के उड़ान भरते ही चलने लगेगा। विमान ने जब उड़ाने भरी तब भी एसी नहीं चला। इस पर लोगों ने फिर क्रू से शिकायत की। तब भी क्रू मेम्बर्स ने कहा- अभी थोड़ी देर में एसी चलने लगेगा।

यात्रियों ने कहा कि इसके बाद जब क्रू मेम्बर्स से शिकायत की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली। विमान वाराणसी पहुंच गया, लेकिन एसी नहीं चला। फ्लाइट में सफोकेशन हो रही थी। कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ यात्रियों का बीपी लो और हाई हो रहा था।

v

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *