google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान हादसा

Gwalior Stampede live: ग्वालियर में नवग्रह पीठ मंदिर पर चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा में बड़ा हादसा हो गया. यात्रा में शामिल दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं जिनमें से एक कलावती बाथम (60) की मौत हो गई है. गंभीर घायलों में विमला और रति साहू शामिल हैं. आईजी अरविंद सक्‍सेना ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा नवग्रह मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन करा रहे थे. इसी कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली गई थी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. यात्रा के दौरान किसी कारणवश हादसा हो गया जिससे महिलाएं घायल हो गईं. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चिल्लाने-चिल्लाने लगे. मौके पर पुलिस अफसर पहुंच गए हैं. नवग्रह पीठ पर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 फरवरी तक चलेगा जिसमें विभिन्न अनुष्ठान और पूजा-अर्चना होंगे.

कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्‍यवस्‍था को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि यहां इंतजाम नहीं थे. हादसा हो गया, लेकिन लोग फोटो और रील बनाते रहे. अस्‍पताल में भी घायलों की देखभाल नहीं हुई. मृतक के परिजनों ने शव को कलश यात्रा के मार्ग पर ले जाकर हंगामा किया. रोती हुए महिलाओं ने कहा कि सही व्‍यवस्‍था नहीं थी. ना पुलिस दिखी और ना कार्यकर्ता. आयोजन तो बड़ा किया लेकिन किसी ने ध्‍यान नहीं रखा.
आईजी अरविंद सक्‍सेना ने मीडिया को बताया कि कलश बांटने के दौरान महिलाओं का समूह आने से वहां व्‍यवस्‍था बिगड़ी और धक्‍का मुक्‍की होने लगी. इसी दौरान 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसमें कलावती बाथम की मौत हो गई जबकि दो अन्‍य को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक की हालत गंभीर है. वहीं करीब 8 घायलों को डबरा और आसपास अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ अन्‍य को मामूली चोटें थी, उन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है. आई अरविंद सक्‍सेना ने कहा कि सुरक्षा की चूक का मामला नहीं है. महिलाओं में कलश पहले लेने की होड़ जैसी स्थिति बनी और एक गेट अलग से खुल गया था, ऐसे हालातों में महिलाएं गिर पड़ीं. उन्‍होंने कहा कि नवग्रह मंदिर को लेकर अन्‍य कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा और सख्‍त रखी जाएगी.

आयोजन समिति और प्रशासन ने तुरंत घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज शुरू कराया. पुलिस और प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली. घटना के बाद श्रद्धालुओं में चिंता है लेकिन आयोजकों ने कहा कि सुरक्षा के सभी इंतजाम हैं और आगे ऐसी घटना नहीं होने दी जाएगी. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *