Entertainment

अभिनेता अक्षय कुमार नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे, फिल्म ‘भूत बंगला’ का किया प्रमोशन

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल पहुंचे। उनके साथ फिल्म की स्टार कास्ट भी मौजूद थी। हालांकि, अक्षय कुमार निर्धारित समय से दो घंटे देरी से पहुंचे, जिससे प्रशंसकों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

अक्षय कुमार को शाम 6 बजे पहुंचना था, लेकिन वे रात 8 बजे मॉल पहुंचे। इस देरी के कारण कई प्रशंसक बिना उनसे मिले ही वापस लौट गए। कुछ प्रशंसकों ने बताया कि वे शाम 5 बजे से इंतजार कर रहे थे। मॉल में हजारों की भीड़ जमा हो गई थी।

लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार के पहुंचने पर प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया। उनके साथ अभिनेता राजपाल यादव और अभिनेत्री वामिका भी मौजूद थीं। अक्षय कुमार ने फिल्म ‘भूत बंगला’ के गाने पर डांस किया और सभी से फिल्म देखने की अपील की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *