Crime News

आगरा : यमुना में नहा रहीं 6 बहनें डूबीं, 4 की मौत, 2 को CPR देकर बचाया

आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बहने डूब गईं। 4 बच्चियों की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उनके घर से सिर्फ 800 मीटर दूर ये हादसा हुआ।

घटनास्थल से 2Km दूर मौजूद स्टीमर और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 2 घंटे बाद करीब 1.5 Km दूर नदी में बहनें मिली। सभी 6 बच्चियों को बाहर निकाला। तीन सगी और एक चचेरी बहन की मौत हो चुकी थी।

दो बच्चियों को पुलिस के जवानों ने CPR देकर बचाया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है।

डूबने से पहले 6 बहने मोबाइल पर रील बना रही थीं। यह वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। यह घटना सिकंदरा के नगला स्वामी गांव की है।

सिकंदरा के नगला स्वामी गांव में सुरेश और दिनेश का परिवार रहता है। दोनों भाई हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे सुरेश की बेटियां मुस्कान (17), संध्या (15), दिव्या (14) नहाने जा रही थी। उनके साथ दिनेश की बैटी नैना (13) भी गई। साथ में आगरा की टेढ़ी बगिया की रहने वाली मौसी की भी दो बेटियां सोनम और शिवानी नहाने गईं।

उनसे पहले इसी परिवार के 4 चचेरे भाई भी यमुना नदी के तट पर नहाने गए थे। घर से सिर्फ 800 मीटर दूर ही यमुना की धारा निकलती है। बहने वहां पहुंची और मोबाइल से पानी में नहाते हुए वीडियो बनाने लगीं। छह बहनों ने हाथ पकड़ा हुआ था। इसके दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें बहने नहाते हुए दिख रही है। वह रील की तरह वीडियो शूट कर रही हैं। चचेरे भाइयों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही बारिश हुई थी। नदी के पास बने कई गड्‌ढों में भी पानी भर गया था। ऐसे ही एक गड्‌ढे में पैर जाने से सभी बहनें एक साथ डूबने लगीं। दो भाई यमुना नदी में बचाने के लिए कूद गए। उन्होंने सोनम और मुस्कान को बाहर खींचा, मगर एक बहन ने भाई का पैर पकड़ लिया। जिससे वो भी गहरे पानी में चला गया।

भाई के मुताबिक, तब उसने बहन का हाथ छोड़ दिया और बाहर निकल आया। इसके बाद उन लोगों ने गांव में फोन किया। 10 मिनट में ही परिवार के लोग नदी पर पहुंच गए। रेस्क्यू शुरू हुआ। क्योंकि, बाकी 4 बहनें बहकर दूर चली गई थीं।

इस नदी में घटनास्थल से 2 Km की दूरी पर स्टीमर मौजूद था। गांव के लोग वहां से गोताखोर बुलाकर लाए। इसके बाद नदी में स्टीमर से रेस्क्यू अभियान चला। घटनास्थल से 1.5 Km दूर 4 बहनों की लाशें मिलीं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। एडिशनल सीपी राम बदन सिंह ने बताया- नगला स्वामी गांव में 6 बच्चियां यमुना नदी में नहाने के लिए गई थीं। नहाते समय गहराई में चली गईं। पैर फिसलने से डूबने लगीं। पहले 2 बच्चियां डूब रही थीं, उन्हें बचाने के प्रयास में बाकी 4 भी गहरे पानी में चली गईं।

हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि 2 जब नदी से बाहर निकाला गया, उनकी सांस चल रही थी। पुलिस के जवानों ने बच्चियों को CPR भी दिया, 2 बच्चियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

एक ही परिवार की चारों बेटियों हैं। इनमें तीन सगी बहनें हैं, जबकि चौथी बच्ची चचेरी बहन हैं, जबकि 2 मौसी के घर आईं थीं।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *