Latest

आगरा : सुहागरात के दिन गहने-नकदी लेकर भागी दुल्हन

आगरा में सुहागरात के दिन दुल्हन भाग निकली। रात में उसने दूल्हे और परिवार वालों को केसर वाला दूध दिया, जिसमें नींद की गोली मिला दी। इसके बाद अलमारी से गहने, शगुन और कैश बटोरे। इसके बाद फरार हो गई।

सुबह होश न आने पर दूल्हे ने पूरे घर में देखा तो नहीं मिली। घर से सारे गहने भी गायब थे। जब जाकर पता चला। परिजनों ने बिचौलियों और लुटेरी दुल्हन सहित 5 पर मुकदमा दर्ज किया है। ये मामला एत्माद्दौला के सीतानगर का है।]

सीतानगर निवासी कुसुमा ने पुलिस को बताया-वह छोटे बेटे की शादी के लिए लड़की देख रही थी। इसी बीच उनकी मुलाकात एक व्यक्ति जयप्रकाश से हुई। वो बेटे की दुकान पर आते थे।

1 मई को उन्होंने बेटे से शादी के बारे में बात की। शाम को वो घर आ गए। उन्होंने बताया कि वो वकील हैं। ट्रांस यमुना फेस टू में रहते हैं।

उसकी जान पहचान की एक लड़की है। परिजन गरीब है। ऐसे में शादी का पूरा खर्चा उठाना होगा। इस पर वो राजी हो गए। उस दिन वो 40 हजार रुपए ले गए। जयप्रकाश ने 4 मई दोपहर तीन बजे फोन किया कि लड़की और उसके परिजन आ गए हैं। दयालबाग आ जाओ। आज ही शादी करवा देते हैं।

इसके बाद वो अपने बेटों को लेकर उनके बताए स्थान पर पहुंच गए। यहां पर जयप्रकाश ने उनसे 80 हजार रुपए और ले लिए। इसके बाद नगला पदी के महादेव मंदिर में बेटे की शादी करा दी। रात को दुल्हन विदा होकर घर आ गई।

6 मई की रात को कंगन की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन बेटे के कमरे में गई। उसने बेटे को दूध पिलाया। इसके बाद रात को अन्य घर वालों को भी दूध दिया। इसमें नशीला पदार्थ था। दूध पीने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया।

घर से 1.30 लाख और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि आसपास के कैमरे देखे तो पता चला कि युवती को लेने के लिए 6 लोग आए थे।

बेटे की दूसरी शादी करा देंगे। उसने धमकी दी कि अगर पुलिस में गए या किसी को ये बात बताई तो पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। युवक ने बताया कि बिचौलिए ने बताया था कि लड़की मिर्जापुर की रहने वाली है। उसके मां-बाप नहीं है। मामा-मामी, बुआ और फूफा को साथ लाया था।

इस घटना के बाद जब लड़की के मामा से बात की तो उसने बताया कि वो तो वकील के कहने पर मामा बनकर आया था। उसने कहा था कि 10 हजार रुपए दूंगा। मगर, शादी के बाद केवल 500 रुपए ही दिए। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *