google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

आगरा : ताजमहल पर गोमूत्र चढ़ाने जा रहे हिंदूवादी नेता को खदेड़ा

आगरा में ताजमहल बनाम तेजोमहालय पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। महाशिव रात्रि पर ताजमहल पर गोमूत्र चढ़ाने पहुंचे हिंदूवादी नेता को पुलिस ने खदेड़ दिया। काफी देर तक पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें खींचते हुए थाने ले गई। वे कलश में गोमूत्र लेकर ताजमहल पर पहुंचे थे।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल महामंत्री नीतेश भारद्वाज रविवार को महाशिव रात्रि पर गोमूत्र चढ़ाने के लिए ताजमहल के पश्चिमी गेट बैरियर पर पहुंचे।

उनके साथ दो-तीन कार्यकर्ता और थे लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस को देकर वह इधर-उधर हो गए। नीतेश भारद्वाज कलश में गोमूत्र लेकर बैरियर से आगे बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

पीले वस्त्र पहले नीतेश सिर पर केसरिया साफा बांधे हुए थे। उनके हाथ में कलश लगा हुआ था। इस पर पुलिस ने उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। ये देखकर टूरिस्ट भी रुक गए। लगभग 15 मिनट तक पुलिस ने हिंदूवादी नेता को बैरियर पर रोके रही।

जब वे ताजमहल पर जाने की जिद्द करने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया और धक्का देकर बैरियर से बाहर करने लगे। वे उन्हें खींचते हुए लगभग 150 मीटर ताजगंज थाने पर ले गए।

हिंदूवादी नेता नीतेश का कहना था-वे गोमूत्र से ताजमहल को शुद्ध करने आए थे। उन्होंने कहा-गोमांस खाने वालों के लिए ताजमहल पर उर्स के दौरान तीन दिन का प्रोग्राम होता है और हमें एक दिन वहां एक दिन वहां जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। पुलिस हमें पकड़कर ले जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *