Crime News

AGRA : पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर पति का काटा गुप्तांग

आगरा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी और मकान मालिक के साथ मिलकर अपने पति का गुप्तांग काट दिया। पति ने पत्नी के प्रेमी और मकान मालिक पर पिटाई करने और चाकू से प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काटने का आरोप लगाया है।

पीड़ित पति ने बताया- मुझे शक था कि मेरी पत्नी का काफी समय से मकान मालिक के परिचित युवक से संबंध है। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरा प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।ॉ

हालांकि सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है। पूरा मामला रुनकता थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित ने बताया- मैं मूल रूप से एटा के थाना सकीट थाना क्षेत्र का का रहने वाला हूं। सिकंदरा के रुनकता थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जूते की फैक्टरी में काम करता हूं। मुझे काफी समय से मकान मालिक के परिचित मथुरा के फरह क्षेत्र के रहने वाले टिंकू से पत्नी के संबंध होने का शक था। मैंने इसका विरोध भी किया, लेकिन पत्नी के न मानने के कारण उसने कुछ दिन पहले कमरा खाली कर दूसरी जगह रहना शुरू कर दिया।

आरोप है कि 2 अप्रैल की रात 11 बजे सब्जी मंडी के पास तीनों आरोपियों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटा। लहूलुहान अवस्था में पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। विवेचक ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सर्जरी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह अपने कमरे का पता नहीं बता पाया। पुराने मकान का भी पता उसने नहीं बताया। आरोपियों के बाइक से आने और पत्नी को साथ नहीं देखने का बयान पीड़ित ने दिया है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपों की जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *