google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

आगरा : युवक दुकान पर पी रहा था जूस, सिर में मारी गोली

आगरा में जूस पी रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक पैदल टहलते हुए गन्ने के जूस की दुकान पर आया। एक गिलास जूस का ऑर्डर दिया। उसने जैसे ही जूस पीना शुरू किया, पीछे से बाइक सवार युवक आए। उसके सिर में गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर जैसे ही भीड़ इकट्ठा हुई, बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची ने युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है।

DCP सिटी सोनम कुमार ने बताया- घायल युवक का नाम मिलन है। वो बिचपुरी का रहने वाला है। CCTV में दिख रहा है कि युवक पैदल आया था। देवी राम फूड सर्किल के पास की दुकान पर गन्ने का जूस पीने लगा। तभी बाइक पर दो युवक आए। एक युवक उतरा। मिलन को गोली मार दी। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *