Crime News

 अलीगढ़ : पेट्रोल छिड़ककर चचेरी बहन को जलाया

अलीगढ़ में प्लॉट में भैंस बांधने को लेकर चचेरे-भाई बहन में मारपीट हो गई। इसके बाद भाई ने 18 वर्षीय चचेरी बहन को पेट्रोल से नहलाकर आग लगा दी। लड़की की चीख सुनकर गांव वालों ने मिट्‌टी डालकर आग बुझाई। आग से लड़की का चेहरा और हाथ जल गया। गांव वालों ने पुलिस को सूचना देकर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को देखकर आरोपी भाई अपने घर की छत पर चढ़ गया और अपने ऊपर भी पेट्रोल डाल लिया। उसने पुलिस को धमकी दी। कहा- अगर मुझे पकड़ा तो मैं खुद को आग लगा लूंगा।

छत पर रखे सिलेंडर में आग लगाकर आप लोगों पर फेंक दूंगा। उसने कहा कि अगर मैं जेल गया तो बाहर आकर चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर देगा। पुलिस ने करीब 4 घंटे बाद पड़ोसी की छत से जाकर आरोपी को पकड़ लिया। घटना अतरौली थाना क्षेत्र की है।

खानपुर गांव के रहने वाले जयवीर सिंह दिवाकर ने बताया कि 21 मार्च की शाम मैं गांव में ही डेरी पर दूध डालने गए थे। यहां पर मेरा अपने भतीजे नीरू से विवाद हो गया था। 22 मार्च की सुबह भी जब मैं दूध डालने जा रहा था।

तब फिर भतीजे ने मुझे रोक लिया और मेरे साथ मारपीट की। तब गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। जयवीर की पत्नी चंद्रवती ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे बेटी नवरात्र की पूजा करने के बाद खेतों की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते में नीरू ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। फिर बोतल में भरा पेट्रोल बेटी के ऊपर सिर से डाल दिया। इसके बाद माचिस से आग लगा दी। इससे बेटी की चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्‌टी डालकर आग को बुझाया। मगर तब तक रश्मि के हाथ, चेहरा और पेट गंभीर रूप से झुलस गया। गांव वालों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे अतरौली सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी नीरू घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया।

पुलिस के घर में प्रवेश करने की कोशिश पर उसने छत पर रखा गैस सिलेंडर उठा लिया। धमकी दी कि अगर कोई पास आया तो वह सिलेंडर में आग लगाकर नीचे फेंक देगा। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की धमकी दी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *