google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

अलीगढ़ : सपाइयों का हंगामा, DSP से धक्का-मुक्की, लखनऊ में कलेक्ट्रेट का गेट तोड़ा

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में यूपी में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। अलीगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। जमकर खींचतान हुई। सपाइयों ने DSP से धक्का-मुक्की की। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला।

लखनऊ में भी सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कलेक्ट्रेट का गेट तोड़ दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भिड़ गए।

आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस को घेर लिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा- करणी सेना के खिलाफ प्रशासन को कड़ा एक्शन लेना चाहिए, नहीं तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे।

मुरादाबाद में सपा पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा-

QuoteImage

दलित उत्पीड़न लगातार बढ़ गया है। एक सांसद पर हमला किया जा रहा है। क्या, ये कानून व्यवस्था है। आखिर हिंदुस्तान कब तक बर्दाश्त करेगा।

27 अप्रैल को अलीगढ़ में रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला हुआ था। सपा सांसद 20 गाड़ियों के काफिले के साथ आगरा से बुलंदशहर जा रहे थे। गभाना टोल प्लाजा से पहले क्षत्रिय समाज के युवक अचानक हाईवे पर आ गए। काफिले पर टायर और पत्थर फेंकने लगे। हमले के बाद समर्थकों और पुलिसकर्मियों ने रामजीलाल को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

बरेली में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कहा-सपा सांसद के साथ ऐसी घटना होना गंभीर विषय है।

ऐसे में आम आदमी सरकार से कानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे करे। डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।

झांसी में समाजवादी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

डीएम कार्यालय पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नारेबाजी की।

कहा-ये रामजीलाल सुमन पर हमला नहीं बल्कि, दलितों और देश की जनता पर हमला है।

प्रयागराज में सपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। बोले-सांसद जी न्याय मिलना चाहिए। मुरादाबाद में सपा पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा- दलित उत्पीड़न लगातार बढ़ गया है। एक सांसद पर हमला किया जा रहा है। क्या, ये कानून व्यवस्था है। आखिर हिंदुस्तान कब तक बर्दाश्त करेगा।

मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामजीलाल सुमन पर हमला गलत है। हर हाल में हमलावरों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।आगरा में ज्ञापन देने के बाद सपाइयों ने रोड जाम की। पुलिस अनाउंसमेंट करके खुलवा रही है। आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर रामजीलाल सुमन के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी। कहा-योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *