Dailynews

अलीगढ़ : मीट फैक्ट्री में दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र की एचएमए मीट फैक्ट्री में देर रात दो मजदूरों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। दोनों मजदूर कास्टिंग टैंक को फिल्टर कर रहे थे और टैंक के अंदर पानी भर रहे थे। इसी दौरान टैंक में गैस बन गयी और मजदूर बेहोश हो गए।मजदूरों के बेहोश होने के बाद फैक्ट्री का ठेकेदार तत्काल दोनों मजदूरों को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *