Live News

एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की गड्‌ढे में डूबकर मौत

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के 23 साल के छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह गड्ढे में उतर गया और गहराई में चला गया और डूबने लगा।

दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और हर्षित को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हर्षित की मां दीप माला ने मुझे लगता है कि मेरे बच्चे की हत्या हुई है। मैं मॉर्चरी गई थी। मुझे बच्चे को दिखाया गया। उसके पूरे शरीर पर काले निशान थे। पीठ पर V-आकार के चोट के निशान थे। मैं मांग करती हूं कि मामले की जांच हो। मेरे बेटे के साथ इन बच्चों ने जो भी किया है, मैं नहीं चाहती कि ये लोग जेल से छूटें। मेरा घर उजाड़ दिया।

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 16 जनवरी की रात नोएडा में ही 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता कार समेत करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए थे। करीब 80 मिनट तक मदद की गुहार लगाई। बाद में कार दलदल में समा गए।

उस घटना के बाद नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन सीईओ को हटाया गया था। नए सीईओ ने सिविल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 दिन के भीतर सभी गड्ढों से पानी निकालने, बैरिकेडिंग करने और नालों को कवर करने के आदेश दिए थे।

हर्षित बीपीएड कर रहा था, पिता सेना में डीसीपी साद मियां खान के अनुसार, हर्षित भट्ट गाजियाबाद के इंदिरानगर का रहने वाला था। एमिटी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) की पढ़ाई कर रहा था। उसका छठा सेमेस्टर चल रहा था। उसके पिता भारतीय सेना में हैं। अभी लद्दाख में तैनात हैं। परिवार में एक भाई और एक बहन हैं।

डीसीपी ने बताया कि मंगलवार को चारों छात्रों का एग्जाम था। परीक्षा के बाद वे शराब लेकर एक खाली प्लॉट में पहुंचे, जहां उन्होंने शराब पी और फिर नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए। पूछताछ में साथियों ने बताया कि वे पहले भी इस गड्ढे में नहा चुके थे, लेकिन इस बार हर्षित ज्यादा अंदर चला गया और डूबने लगा। सूचना मिलने के करीब 20 मिनट के भीतर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए।

SDRF और NDRF की टीम भी बुलाई गई। इसके बाद हर्षित को गड्‌ढे से निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ड्रॉनिंग यानी पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। फेफड़ों में रेत और पानी भरा हुआ है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

हर्षित की मां ने कहा- बेटा तैरना जानता था। ऐसे में बेटा गड्ढे में डूब नहीं सकता। हर्षित आज सुबह साढ़े 8 बजे घर से निकला था। उसका 10 बजे से पेपर था। इंदिरापुरम से कॉलेज पहुंचने में 1–2 घंटे लगते हैं। उसने कहा था- मैं चार बजे तक घर आ जाऊंगा।

कॉलेज जाने के बाद मैंने उसको फोन किया। उसने कहा- मेरे घर की मोटर खराब हो गई है। तब मैंने उससे कहा कि सोसाइटी के ऑफिस में फोन कर लेना, जिससे इलेक्ट्रिशियन आकर चेक कर लेगा। शाम को पता चला कि बेटे की मौत हो गई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *