अमरोहा: युवती से किया दुष्कर्म
अमरोहा में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में जान से मारने की धमकी दी है।
मुरादाबाद निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग 14 साल पहले वह अमरोहा से बस द्वारा वैष्णोदेवी यात्रा पर गई थी। इसी बस में उसकी मुलाकात अमरोहा निवासी मनोज नामक युवक से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, मनोज ने उसे शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने मनोज से शादी करने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने देहात थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।

