google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Politics

यूपी भाजपा के 200 मंडल अध्यक्षों का ऐलान

लखनऊ में बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलने पहुंचे। इस दौरान पंकज चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि “चुनाव आने वाला है और सभी को काम मिलेगा, हर किसी के लिए काम है।”

एक कार्यकर्ता ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। इस पर उन्होंने कहा, “इसमें पैसा क्यों खर्च किया? डेढ़-दो सौ रुपए जो खर्च किए, वह तुम्हारे काम आते।”

वहीं, एक अन्य कार्यकर्ता ने उन्हें बुलडोजर की रेप्लिका (प्रतीक) भेंट की। जिसे देखकर पंकज चौधरी मुस्कुरा उठे और बोले, “पूरा बुलडोजर ही उठा लाए हो।” पंकज चौधरी से मिलने बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं।

दरअसल, भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की कवायद शुरू हो चुकी है। शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अपनी नई टीम बनाने में जुट गए हैं। नई टीम में जगह पाने के लिए प्रदेशभर से नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अपना दावा मजबूत करने के लिए अधिकतर कार्यकर्ता बायोडेटा भी सौंप रहे हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *