JOBS

UP Police Recruitment : यूपी पुलिस में भर्ती का ऐलान, सब-इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर वैकेंसी

UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य सरकार ने साल 2026-27 में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 81,000 से अधिक पुलिस पदों को भरा जाएगा. इससे न सिर्फ युवाओं को नौकरी के मौके मिलेंगे, बल्कि कानून-व्यवस्था भी मजबूत होगी.

रोजगार और सुरक्षा पर होगा फोकस

सरकार का कहना है कि इस भर्ती अभियान का मकसद सिर्फ नौकरियां देना नहीं है, बल्कि पुलिस बल को और ज्यादा मजबूत और आधुनिक बनाना भी है. जब पुलिस बल में नए और प्रशिक्षित युवा शामिल होंगे, तो प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा.

भर्ती प्रक्रिया होगी पूरी तरह होगी पारदर्शी

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि चयन प्रक्रिया तय नियमों और आरक्षण व्यवस्था के अनुसार ही पूरी की जाए. इससे युवाओं का भरोसा बना रहेगा और उन्हें बिना किसी भेदभाव के मौका मिलेगा. इस बड़े भर्ती अभियान में कई तरह के पद शामिल किए गए हैं. इनमें सब-इंस्पेक्टर, सिविल पुलिस कांस्टेबल, रेडियो असिस्टेंट ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और अन्य टेक्निकल व नॉन टेक्निकल पद शामिल हैं. इससे पुलिस विभाग को हर स्तर पर मजबूती मिलेगी.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव यानी मल्टिपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में 4 मुख्य विषय शामिल होंगे – जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, मैथमेटिक्स एंड मेंटल एबिलिटी और रीजनिंग. इस तरह की परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवार की पूरी क्षमता को परखना है.

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

यह भर्ती अभियान उन लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. अगर सही दिशा में मेहनत की जाए, तो इस मौके को करियर में बदलना आसान हो सकता है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *