एल्पाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन
खुर्जा के जंक्शन रोड स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार मित्तल, प्रधानाचार्य निधि गुलाटी, जॉइंट सेक्रेटरी राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदन मोहन गर्ग और प्रशासक शिखर मित्तल ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर किया। मशाल मार्च के साथ ही खेल भावना की शपथ ली गई, जिसके बाद प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, लंबी कूद और अन्य खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता के समापन पर प्रबंधक संदीप कुमार मित्तल और प्रधानाचार्य निधि गुलाटी ने विजयी रहे छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

