Dailynews

नेहा सिंह राठौर पर वाराणसी में एक और FIR

वाराणसी में भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में वाराणसी में यह दूसरी FIR है। इससे पहले 27 अप्रैल को लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा पर FIR दर्ज हुई थी।

12 मई को नेहा के गाने चौकीदरवा कायर बा… बेटिया किसानन खातिर बनल जनरल डायर बा… पर विवाद छिड़ा। आरोप लगा कि PM को जनरल डायर कहा है। हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 मई को नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कमिश्नरेट के तीन जोन के 15 थानों में 500 से ज्यादा शिकायतें दीं। अकेले लंका थाने में ही 318 तहरीर पड़ी।

नेहा ने कहा- इस वक्त मेरे साथ क्या और क्यों हो रहा है। मैं इस सरकार से सवाल पूछ रही हूं। लेकिन, सरकार के पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं है। बदले में मुझे गालियां दिलवाई जा रही हैं। 400 शिकायतें नहीं 4 लाख FIR करवा दीजिए, आपसे नहीं डरूंगी। इसी बीच 21 मई को एक और गाना जारी कर कहा- औरत पे जोर दिखावे, ई कैसा मर्दाना… साहब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना… बात-बात पे ये एफआईआर करवाना।

नेहा ने 12 मई को सोशल मीडिया पर एक गाना पोस्ट किया था। साधना फाउंडेशन के सौरभ मौर्य ने सिगरा थाने में तहरीर देकर 22 मई की रात केस दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में सौरभ ने बताया- नेहा ने गाने में PM को जनरल डायर कहा था। जनरल डायर एक अंग्रेज अफसर था, जिसने 13 अप्रैल 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग में लोगों पर गोली चलवा दी थी। हजारों लोग मारे गए थे।

सौरभ ने कहा कि नेहा सिंह राठौर लगातार वाराणसी के सांसद और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक वीडियो बना रही हैं। इसको देश से लेकर पाकिस्तान में वायरल कर रही है, जिससे हमारे सांसद का अपमान हुआ है।

कुछ देशद्रोही मानसिकता के लोग भी नेहा सिंह राठौर को आर्थिक मदद देकर उसके वीडियो को लगातार वायरल कर रहे हैं। ACP चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ सिगरा थाने में केस दर्ज किया गया है। उनके वीडियोज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12 मई को नेहा सिंह राठौर ने ‘चौकीदरवा कायर बा….’ गाना पोस्ट किया। हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 मई को नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कमिश्नरेट के तीन जोन के 15 थानों में 500 से ज्यादा शिकायतें दीं। अकेले लंका थाने में ही 318 तहरीर पड़ी।

हनुमान सेना के अध्यक्ष और साकेतनगर निवासी सुधीर कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि नेहा सिंह राठौर के अनर्गल वक्तव्य से देश के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। नेहा ने PM मोदी को ‘जनरल डायर’ कहकर देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम करने के बाद उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सुधीर कुमार सिंह की तहरीर पर लंका थाने में 21 मई को FIR दर्ज हुई थी।

12 मई को सोशल मीडिया पर नेहा ने वीडियो जारी कर कहा- मच्छरों को मारने के लिए ऑल आउट या कछुआ छाप जलाया जाता है। पूरे घर में आग नहीं लगाई जाती है। जो काम सुई से हो सकता है, वहां तलवार से काम लेना नासमझी है। मेरा स्टैंड ‘से नो टू वॉर’ का है। देश को अभी भी आतंकवादियों के सिर चाहिए। सच यह है कि इन दोनों बातों में कोई विरोधाभास नहीं है। ध्यान से समझिए। हर हमले के जवाब में युद्ध नहीं किए जाते। फॉरेन डिप्लोमेसी नाम की भी कोई चीज होती है। वैश्विक घेराबंदी भी होती है। युद्ध तो अंतिम विकल्प होता है। युद्ध होने का मतलब ही यही है कि आपकी कूटनीति फेल हो गई है।

मुंबई हमले के बाद सरकार ने सभी आतंकवादियों को ढूंढ-ढूंढ के मारा था। जिसे जिंदा पकड़ा उसे भी फांसी दी। सबूतों के साथ पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को नंगा किया था। इसके बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया से अलग थलग पड़ गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री कभी बिना बुलाए बिरयानी खाने पाकिस्तान नहीं गए, जैसे मोदी जी गए। यह काम उन्होंने तब किया जब मुंबई हमलों में पाकिस्तान की भूमिका जाहिर हो चुकी थी। याद रखिए, सरकार को किसी ने नहीं कहा था कि देश को युद्ध के उन्माद में धकेलो। किसी ने नहीं कहा था कि मॉक ड्रिल करके युद्ध का माहौल बनाओ।

नेहा ने कहा- आपका काम पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ना और उसे सजा देना था। जांच करते, सबूत जुटाते और एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब कर देते। फिर देखते कौन साथ देता पाकिस्तान का। आप पाकिस्तान को सड़क पर ला सकते थे। लेकिन, आपने यह मौका गंवा दिया। मुझे जो कहना था मैंने कह दिया है। आप चाहे तो फिर से FIR दर्ज करवा दीजिए।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *