google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

बदायूं में ARTO का लोगों की झड़प

बदायूं के उझानी कस्बे में शनिवार दोपहर बाद एआरटीओ हरिओम का कुछ लोगों से विवाद हो गया। यह विवाद एक निर्माणाधीन सड़क से गाड़ी निकालने को लेकर हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

एआरटीओ हरिओम उझानी कस्बे के एक निजी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे। वे दोपहर में अपनी गाड़ी और सुरक्षाकर्मियों के साथ बहादुरगंज मोहल्ले स्थित स्कूल जा रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वहां नई सड़क बनी थी और वाहनों का आवागमन रोका गया था। इसके बावजूद, एआरटीओ के सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेडिंग हटाकर गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो सुरक्षाकर्मी झगड़े पर उतारू हो गए। बाद में एआरटीओ से भी भीड़ की झड़प हुई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

हालांकि, एआरटीओ हरिओम का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उस रास्ते में निर्माणाधीन सड़क थी, लेकिन उनकी गाड़ी को उससे पहले ही मोड़ पर जाना था। लोगों को गलतफहमी हुई, जिसके कारण भीड़ जमा हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि बाद में वे उसी रास्ते से कार्यक्रम में गए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *