google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

प्रेमानंद महाराज से पूछा- क्या करें कि हिम्मत न टूटे, मूक-बधिर बच्चों ने भजन पर डांस किया

कानपुर के मूक-बधिर बच्चों ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उनसे अपने हावभाव के जरिए सवाल किए। खुद तैयार किए भजन पर नृत्य किया। इस दौरान महाराजजी भजन में लीन दिखाई दिए। हाथ जोड़कर एक टक बच्चों को निहारते रहे।

दरअसल, रविवार शाम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी की अध्यक्ष मनप्रीत कौर मूक बधिर बच्चों को लेकर पहुंची थीं। मनप्रीत ने कहा- ये बच्चे सुन या बोल नहीं सकते। कुछ लोग हमें पागल कहते हैं। चालाक कहते हैं। ऐसा करें कि हमारी और बच्चों की हिम्मत न टूटे। क्या करें?

इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि आप ऐसे बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। आप बहुत धन्यवाद की पात्र हैं। स्वाथीं लोग कुछ भी कहते रहें। ऐसे लोगों को प्यार और उत्साह देना ही आपकी महानता है, जो आपने सबको छोड़कर इनको स्वीकार किया है।

आशीर्वाद दीजिए हम सबका धैर्य ना टूटे’

मनप्रीत कौर ने पूछा- महाराज जी कुछ लोग पागल कहते हैं, कुछ लोग चालाक कहते हैं। हम अपनी मौज में काम कर रहे हैं। जितने हमारे साथ लोग जुड़े हैं, सब अपनी मौज में काम कर रहे हैं। आपसे बस आशीर्वाद हमें चाहिए कि हम सबका धैर्य ना टूटे। हम सब की हिम्मत बनी रहे।

‘ऐसे बच्चों को दुलार देना आपकी महानता’

प्रेमानंद महाराज ने कहा- बड़े सौभाग्य की बात है कि आप मां का वात्सल्य लेकर ऐसे बच्चों का भी पालन पोषण कर रहे हैं। ऐसे बच्चों को भी उत्साह दे रहे हैं, नहीं तो ऐसे बच्चे जीवन से निराश हो जाते हैं। आप बहुत धन्यवाद के पात्र हैं। आप ऐसे ही करते रहिए। लोग क्या जानें ये सब। सब स्वार्थी लोग हैं। आप परमार्थ में चल रही हैं। ये शुद्ध परमार्थ है। क्योंकि ऐसे ऐसों के मन में उत्साह, ऐसों को प्यार देना, ऐसे को दुलार देना, ये आपकी महानता है।

इन बच्चों को अध्यात्म से कैसे जोड़ें?

मनप्रीत कौर ने पूछा- महाराज जी हम इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इन बच्चों के सामाजिक उत्थान का प्रयास कर रहे हैं। इन बच्चों को अध्यात्म से कैसे जोड़ें? हमें वह मार्गदर्शन दीजिए।

;नाम जप से हृदय निर्मल होने लगेगा’

प्रेमानंद महाराज ने कहा- अगर किसी भी तरह नाम जप करने लगे, प्रभू का स्मरण करने लगे, मतलब आपके निर्देशन से तो बात बन जाए। राधा, राधा, राधा… तो इनका हृदय निर्मल होने लगेगा। निष्पाप होने लगेंगे। इसका मंगल होने लगेगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *