Dailynews

काशी में नाले से गैस बनाने की कोशिश,6 पर केस

यूपी में LPG सिलेंडर की किल्लत 7वें दिन भी जारी है। सोमवार सुबह से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। कई जगह लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल रही है।

काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने 6 पर FIR की है। कानपुर में एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगीं। कल्याणपुर में लोग घंटों लाइन में लगे रहे। बाद में उन्हें बताया गया कि आज गैस वाली गाड़ी नहीं आएगी। इसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया।

प्रयागराज में गैस एजेंसी के बाहर खड़ी महिलाएं सरकार पर भड़क गईं। 70 साल की बुजुर्ग महिला ने कहा- इस उम्र में लाइन लगानी पड़ रही है। इस सरकार ने परेशान कर दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। गोंडा में गैस एजेंसियों के बाहर नोटिस चिपका दिए गए कि आज सिलेंडर नहीं बांटे जाएंगे, क्योंकि गैस की सप्लाई नहीं आई है।

कई जिलों में लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करने में परेशानी आ रही है। लोगों का कहना है कि वो ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। बुकिंग वाला नंबर ही कनेक्ट नहीं हो रहा है। एजेंसियों पर कॉल करो तो कोई बात करने को तैयार नहीं है। एजेंसी जाने पर कर्मचारी ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए कहते हैं, लेकिन ऑनलाइन कुछ हो नहीं रहा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *