Crime News

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, ससुर-जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप

पीलीभीत के घुंघचाई में एक महिला ने अपने ससुर और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका पति जागरण में काम करता है। वह अक्सर घर पर अकेली रहती है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर और जेठ उस पर बुरी नजर रखते हैं। दोनों उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर जेठ ने तमंचे की नोक पर उसे अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत की धमकी पर ससुर और जेठ ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से भागने में सफल रही। न्याय के लिए वह बलरामपुर चौकी पहुंची। वहां से उसे थाने भेज दिया गया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे वापस चौकी जाने को कहा। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे भगा दिया। इंसाफ की आस में पीड़िता ने एसडीएम से गुहार लगाई है। उसने न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *