Hindi News LIVE

खुर्जा में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया

भारत विकास परिषद खुर्जा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली को खुर्जा की विधायक मीनाक्षी सिंह ने तिलक पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में विधायक मीनाक्षी देवी सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंगल समापन तक मौजूद रहीं। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल हुए। रैली में लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही इस विषय पर जानकारी वाले पैम्फलेट भी बांटे गए। रैली का समापन ककराला चौराहे पर हुआ। भारत विकास परिषद शौर्य शाखा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। अजय गर्ग एडवोकेट ने विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। वे पर्यावरण से जुड़े संदेश वाली पट्टियां लेकर चल रही थीं। समापन पर अध्यक्ष अजय गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। भारत विकास परिषद शौर्य की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *