Hindi News LIVE

दलित युवती की हत्या पर फूट-फूटकर रोए अयोध्या सांसद, माथा पीटकर बोले- प्रभु राम कहां हैं

यूपी के अयोध्या में दलित युवती की हत्या पर सियासत शुरू हो गई है। रविवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोए। कहा- इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा। न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दूंगा। हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं। इतिहास क्या कहेगा? कैसे बिटिया के साथ ये हो गया। हे राम…

माथा पीटते हुए कहा- प्रभु राम कहां हैं, सीता मां कहां हैं? हम इस्तीफा दे देंगे। यह हिंदुस्तान की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है। मैं मीडियाकर्मियों से प्रार्थना करता हूं, उस घर पर जाइए। जहां एक मां ने अपनी बेटी को खो दिया।

अवधेश प्रसाद शनिवार रात को पीड़ित परिवार से मिले थे। आज सुबह उन्होंने होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। मीडिया कर्मियों को देखते ही सांसद फूट-फूटकर रोने लगे।

वहीं, सीएम योगी ने अयोध्या के मिल्कीपुर की रैली में कहा- बेटी की हत्या में सपा का ही दरिंदा शामिल होगा। घटना पर सांसद नौटंकी कर रहे। ये लोग (सपाई) सुधरेंगे नहीं, क्योंकि कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती है।

सपा को गाजी-पाजी प्यारे हैं। इनको मिल्कीपुर का मोईद खान और कन्नौज का नवाब यादव प्यारा है, जो एक बेटी पर सीधे-सीधे हाथ डालता है। सपा विकास विरोधी है। इनकी दृष्टि सैफई से बाहर नहीं जाती। ये सैफई के बाहर नहीं सोच सकते।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 साल की लड़की की शनिवार को न्यूड लाश मिली थी। दोनों आंखों पर चोट के निशान थे।

चेहरे और सिर पर घाव थे। शरीर पर जगह-जगह जख्म दिख रहे थे। हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे। जिन लोगों ने शव को कपड़े से ढककर उठाया, उनका कहना था कि पैर भी टूटा हुआ था। शव की हालत देखकर लड़की की बड़ी बहन और गांव की 2 महिलाएं बेहोश हो गईं।

युवती 30 जनवरी की रात 10 बजे गांव में एक कथा में जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिजन सुबह उठे तो उसे दिनभर ढूंढा। इसके बाद 31 जनवरी को अयोध्या कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

परिजन का आरोप है- पुलिस युवती को खोजने के बजाय खानापूर्ति करती रही। शनिवार की सुबह युवती के जीजा ने गांव के बाहर छोटी नहर में युवती की लाश देखी। उन्होंने परिजनों को लाश मिलने की जानकारी दी। इसके बाद भीड़ जुट गई। आशंका है कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ है।

युवती चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी बहन ने बताया, 30 जनवरी की रात में घर से कथा सुनने की बात कहकर गई थी। घर से कुछ दूरी पर कथा हो रही थी। रात में वह नहीं आई।

बहन ने बताया, मेरे पति ने सबसे पहले शव को देखा। इसके बाद सभी को बताया। शव को देखने के बाद होश उड़ गए। शरीर पर कई जख्म थे, जैसे ब्लेड से उसके शरीर पर घाव किए गए हों। उसके बाल भी नोचे गए थे। पूरी बॉडी खून से लथपथ थी। हम शव को देखकर बेहोश हो गए। हमारी मांग है कि जो भी आरोपी हो, उसे फांसी की सजा दी जाए।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *