News

बदायूं : जमीन पैमाइश के दौरान फायरिंग

बदायूं में जमीन की पैमाइश के दौरान हुए विवाद में फायरिंग और भाला मारने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के नौनी टिकन्ना गांव की है। श्याम सिंह नामक व्यक्ति ने सोमेंद्र, नरेंद्रपाल और सुरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, 31 जनवरी को एसडीएम के निर्देश पर श्याम सिंह की जमीन की पैमाइश की जा रही थी।

राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जा रही पैमाइश के दौरान श्याम सिंह की कुछ जमीन सुरजीत और अन्य के खेत में निकली। इसके बाद मेड़बंदी की तैयारी चल रही थी, जिससे आरोपी बौखला गए। इसी बौखलाहट में आरोपी भाले और तमंचे लेकर मौके पर पहुंचे।

उन्होंने फायरिंग करते हुए श्याम सिंह और सलीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में श्याम सिंह की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *