News

बरकट्ठा : अवैध पत्थर खदान में डूबा किशोर, NDRF ने निकाला शव

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पंचरुखी तिलैया स्थित महाबर पहाड़ की तलहटी में एक अवैध पत्थर खदान में डूबने से एक किशोर की जान चली गई। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 24 घंटे के सघन सर्च ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को किशोर का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, धरहरा बरदही निवासी संतोष कुमार का पुत्र सौरभ रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपने दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए बच्चों ने तुरंत शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलते ही ग्रामीण और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 24 घंटे तक परिजन और प्रशासन परेशान रहे। प्रशासनिक निर्देश पर NDRF की टीम को बुलाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे NDRF की टीम ने मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला और महज 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया।

शव बाहर निकलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता संतोष कुमार गुजरात में मजदूरी करते हैं और घटना से महज 10-15 दिन पहले ही काम पर वापस गए थे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *