Live News

अलीगढ़ में सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार

अलीगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी मामले में देहली गेट पुलिस ने एक बुकी विपिन वार्ष्णेय को दोबारा गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1.74 लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं। तलाशी के दौरान डायरी, पर्चियों और मोबाइल फोन से सट्टे के लेनदेन के अहम सबूत भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन मोबाइल ऐप के जरिए 250 से अधिक लोगों को चार प्रतिशत कमीशन पर सट्टा खिलवा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि एक महीने में करीब 50 लाख रुपये तक के दांव लगाए जा रहे थे। लोगों ने सट्टे के लिए रुपये के बदले अपने जेवर तक गिरवी रख दिए थे।

इस मामले में ‘काका’ नामक एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। ‘काका’ ने ही विपिन को सट्टा संचालन के लिए आईडी उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

गौरतलब है कि आरोपी विपिन वाष्र्णेय पहले भी सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन उसे जमानत मिल गई थी। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और आईपीएल सीजन में सट्टेबाजी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *