google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

भाजपा ने अभिनंदन सह विजय संकल्प समारोह का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

हजारीबाग (दीपक कुमार), भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प समारोह का आयोजन मंगलवार को बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बुढ़िया माता के समीप विवाह भवन परिसर में की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला सह बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी, झारखंड में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी जी, बरकट्ठा विधायक श्री अमित कुमार यादव जी, हुडको चेयरमैन सह पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय जी उपस्थित थे। मौके भाजपा कार्यकताओं ने अपने नेताओं का माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही समारोह में लोकसभा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक सुनिल कुमार मेहता ने किया।
मौके पर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने को लेकर आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है। वही विधायक अमित कुमार यादव जी ने अपने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि आप सबके कठोर परिश्रम और कर्तव्य निष्ठा का परिणाम स्वरूप देश में तीसरी बार एनडीए नेतृत्व की सरकार बनी और एक बार पुनः केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी को सांसद बनकर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आगे उन्होंने कहा कि जब-जब झारखंड में एनडीए नेतृत्व की सरकार बनी है तब विकास की गंगा बही लेकिन वर्तमान में हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द सिंह, कोडरमा अनुप जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बटेश्वर मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, नितेश चंद्रवंशी, सुरेश यादव, गीता देवी, प्रणव वर्मा, सुरेन्द्र भाई मोदी, केदार नाथ यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला र प्रसाद, टुकलाल नायक, सांसद र प्रतिनिधि केदार साव, रघुवीर महतो जयनंदन मेहता, मनोज साव, बिंदु सोनी, रीतलाल प्रसाद, कुलदीप पाण्डेय, रेणु देवी, बिरेंद्र शर्मा, रामचन्द्र चौधरी, विजय यादव, जीवन यादव, शिवशंकर यादवल समेत आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *