भाजपा नेता बब्बन सिंह पार्टी से हुए निष्कासित, बोले- मरते दम तक भाजपा का साथ नहीं छोड़ूंगा
बलिया के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निकाल दिया गया है। भाजपा नेता का एक डांसर के साथ अश्लील वीडियो सामने आया था। इसके बाद पार्टी ने उनपर कार्रवाई की। भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का डांसर के साथ अश्लील वीडियो सामने आने के बाद भास्कर, भाजपा नेता के घर पहुंचा। जहां उनपर लगे आरोपों को लेकर उनसे बातचीत की। बातचीत के बीच में ही भाजपा नेता हाथ जोड़कर उठ खड़े हुए।
इतना कहने के बाद बातचीत को बीच में ही छोड़कर भाजपा नेता हाथ जोड़कर खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि संगठन के मंत्री ने मना किया है कि कुछ दिनों तक किसी से कोई बातचीत नहीं करनी है। बब्बन सिंह रघुवंशी ने वीडियो वायरल होने के बाद एक लिखित शिकायत डीएम-एसपी से की है। लिखा कि उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने के उद्देश्य से एक फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।
बताया कि लगभग 25 दिन पहले वे राजेश सिंह (प्रधान, दुर्गीपुर, थाना-मनियर) के बेटे की शादी में बारात के साथ बिहार के नरहन गए थे। देर रात बारात पहुंचने के कारण विवाह स्थल पर बाजा बज रहा था और समियाना में लोग नाच रहे थे। वो भी समियाना में कुर्सी पर बैठे थे। भाजपा नेता ने बताया कि समियाने में उन्हें दो बार कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया। जिसे पीने के बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं रहा। उनका आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ मिलाकर साजिश के तहत कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया। इसके बाद वो राजेश सिंह के साथ भोजन करने गए थे। उनका कहना है कि यह सब एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सादी के 25 दिन बाद अचानक एक फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया गया, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह साजिश उन्हें विधानसभा का टिकट मिलने से रोकने के लिए रची गई है। विधायक जी ने पूर्व में भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ा था और इसी कारण पार्टी ने उन्हें और राजेश सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।