google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

बुलंदशहर में 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

बुलंदशहर के बीबी नगर थाना अंतर्गत खरकाली गांव में रास्ते से निकलने पर हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही CO दिलीप सिंह भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव खरकाली के सगे भाई गौरव त्यागी व सौरभ त्यागी ट्रैक्टर ट्राली लेकर धान की फसल भरकर बचने के लिए मंडी ले जा रहे थे। दोनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही दूसरे पक्ष के उपेंद्र त्यागी ने गांव में ही रास्ते से गुजरने को लेकर विरोध जताते हुए मारपीट कर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में दोनों भाई घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के उपेंद्र त्यागी ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट में उपेंद्र भी घायल हुआ है।

संघर्ष में घायल हुए सौरभ और गौरव दोनों भाइयों ने रिटायर्ड फौजी उपेंद्र पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उपेंद्र रिटायर्ड फौजी है। फिलहाल परिजनों के साथ गांव में ही रहता है। उधर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। CO दिलीप सिंह, थाना प्रभारी संजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। CO दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त कर ली गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए CHC भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *