News

कानपुर से गायब नाबालिग का शव कब्र से बरामद, प्रेमी ने सुल्तानपुर के कब्रिस्तान में दफनाया था

Share News

कानपुर से एक साल पहले लापता हुई नाबालिग लड़की का शव सुल्तानपुर के ईदगाह कब्रिस्तान से बरामद किया गया है। प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने कब्र से शव को निकाला। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नाबालिग लड़की अप्रैल 2023 में कर्नलगंज से लापता हुई थी।

उसका प्रेमी उसे सुल्तानपुर ले आया था। प्रेमी के मुताबिक लड़की की मौत अक्टूबर में हुई। वह हसनपुर के एक फॉर्म हाउस पर रह रहा था। यह फॉर्म हाउस जिले की प्रतिष्ठित मद्रासी गन हाउस के संचालक के छोटे भाई बबलू का बताया जा रहा है।

प्रेमी का दावा है कि लड़की की मौत सांप के काटने से हुई, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। यह भी सवाल है कि बिना पहचान के अंत्येष्टि कैसे की गई। स्थानीय पुलिस और अभिसूचना तंत्र पर भी सवाल उठ रहे हैं कि एक साल तक दोनों सुल्तानपुर में रहे, लेकिन किसी को पता नहीं चला।

वर्तमान में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवारजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *