Crime News

बुलंदशहर : 10वीं के छात्र की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना

बुलंदशहर में 10वीं के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर उसे गोलियों से भून दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे।

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के पीछे का कारण हत्या के पुराने मामले को लेकर पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है।

SSP श्लोक कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बांसुरी गांव निवासी निखिल (16) के रूप में हुई है। उसके पिता का ममेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। ममेरे भाई ने निखिल के भाई की कुछ समय पहले दिल्ली बुलाकर वहां गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में आरोपी पक्ष के 5 लोग जेल में बंद हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। परिजनों का कहना है कि उन्हीं लोगों ने निखिल की हत्या की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *