Hindi News LIVE

बुलंदशहर : ज्वेलर्स से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दो नाबालिग गिरफ्तार

बुलंदशहर के अहमदगढ़ में व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। व्यापारी संजय कुमार अग्रवाल ने 16 मई की रात थाना अहमदगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने उन्हें और उनके पुत्र को फोन कर 20 लाख रुपये की मांग की।

आरोपियों ने व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भी भेजी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 308(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। स्वाट टीम और थाना अहमदगढ़ पुलिस ने 17 मई को दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील देखकर यह वारदात की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जा रहा है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *