बुलंदशहर : 50 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र
बुलंदशहर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद डॉ. भोला सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया मौजूद रहीं।
जनपद की विभिन्न परियोजनाओं से चुनी गई 50 नई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। अतिथियों ने नव नियुक्त कार्यकत्रियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 6 वर्ष तक के बच्चों के विकास और पोषण पर ध्यान देना है। कार्यकत्रियों को बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करनी है। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं दिलानी हैं। साथ ही बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर भी फोकस करना है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीडीओ निशा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी और सीडीपीओ भी उपस्थित रहे।