बुलंदशहर; जिला अस्पताल में जेबकतरे को पकड़कर भीड़ ने पीटा
बुलंदशहर के जिला अस्पताल में एक बार फिर जेब कतरे की घटना सामने आई है। अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की जेब काटने की घटनाएं आम हो गई हैं। इस बार भीड़ ने एक जेब कतरे को रंगे हाथों पकड़ लिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने जेब कतरे की जमकर पिटाई की। मरीजों के अनुसार, यह व्यक्ति अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके साथ आए लोगों की जेबें काट रहा था। कुछ लोगों ने उसे चोरी करते हुए देख लिया और तुरंत घेर लिया। भीड़ ने उसकी खूब पिटाई की। हालांकि, पिटाई के बाद वह मौका पाकर वहां से फरार हो गया। अस्पताल में आए मरीजों और स्टाफ का कहना है कि जिला अस्पताल में जेब कटने की घटनाएं आम बात हैं। इस तरह की घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।