google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

बुलंदशहर : पेट दर्द से पीड़ित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म

बुलंदशहर के जिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची 17 वर्षीय किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। चिकित्सकों को मां द्वारा गर्भावस्था से इनकार करने के बावजूद संदेह हुआ था। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

यह घटना कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुई। शहर के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी किशोरी अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंची थी। मां ने स्टाफ को बताया कि बेटी के पेट में रातभर से तेज दर्द है।

हालांकि, चिकित्सकों को किशोरी की स्थिति देखकर संदेह हुआ और उन्होंने गहनता से पूछताछ की। किशोरी की मां ने गर्भावस्था से इनकार करते हुए केवल पेट दर्द के इलाज पर जोर दिया। इसके बावजूद, चिकित्सकों ने किशोरी को इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया, जिससे इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना तत्काल सीएमओ को दी गई। प्रसव के बाद स्टाफ और चिकित्सकों ने किशोरी की मां से पूछताछ की, लेकिन वह चुप्पी साधे रहीं। बाद में जच्चा और बच्चा दोनों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रसव की खबर मिलने पर परिवार की कुछ महिलाएं भी किशोरी से मिलने अस्पताल पहुंचीं, जिससे काफी गहमागहमी हुई। बताया जा रहा है कि किशोरी का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने अपनी गर्भावस्था के बारे में परिजनों को नहीं बताया था। अब परिजन इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय पटेल ने पुष्टि की कि प्रसव जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुआ था, जिसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *