google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : गवाही देने पर दबंगों ने युवक को घर में पीटा

बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में गवाही देने की रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला किया गया है। आरोप है कि कुछ लोग युवक के घर में घुस आए और लोहे की सरियों व डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला टाड़ा, गली नंबर-1 में हुई।

पीड़ित गेरा नाग असद पुत्र जाहिद खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी शान, सरफराज, दानिश पुत्र नावेद, ठेकेदार आरिश, समद पुत्र शानू, अल्तमश और अनस पुत्र सरफराज कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसके घर में घुस आए।

पीड़ित के अनुसार, सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सरफराज ने लोहे की सरिया से उस पर हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों के हाथों में भी सरिया और डंडे थे। इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

गेरा नाग असद ने बताया कि उसने 6 फरवरी 2024 को एक अन्य मारपीट के मुकदमे में गवाही दी थी। इसी बात से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि सभी आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। उसने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश के साथ आगे की जांच की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *