Live News

बुलंदशहर : जिला अस्पताल में ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म

बुलंदशहर के जिला महिला अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार देर रात एक गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति के बावजूद उसे भर्ती नहीं किया। चिकित्सक ने परिजनों से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें हायर सेंटर जाने को कह दिया। डॉक्टर ने प्रसव की स्थिति को नजरअंदाज किया। परिजनों के दबाव के बाद भी महिला को वार्ड में भर्ती नहीं किया गया। इलाज न मिलने पर परिजन महिला को ई-रिक्शा में ले जा रहे थे। इसी दौरान उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई और उसने जिला अस्पताल परिसर में ही ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दे दिया।

मां और बच्चा स्वस्थ सीएमएस अजय पटेल ने बताया कि मां और शिशु दोनों स्वस्थ हैं। सूचना मिलते ही दोनों को वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार के आरोपों की जांच की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *